1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मोदी सरकार के 2 साल का जश्न, इंडिया गेट पर भव्य समारोह का आगाज

मोदी सरकार के 2 साल का जश्न, इंडिया गेट पर भव्य समारोह का आगाज

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 28, 2016 05:35 pm IST,  Updated : May 28, 2016 07:11 pm IST

नई दिल्ली: मोदी सरकार के 2 साल पूरे होने पर दिल्ली में आज मेगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान राजनीति के कई दिग्गजों की साथ बॉलीवुड स्टार भी कार्यक्रम में शरीक हुए

modi govt mega show- India TV Hindi
modi govt mega show

नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी सरकार के 2 साल पूरे होने के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी स्थित इंडिया गेट पर 'एक नई सुबह' नामक एक भव्य समारोह आयोजित किया गया है। यह समारोह 'टाकाथन' प्रारूप में आयोजित किया गया है, जिसमें मंत्री पूछे गए सवालों के जवाब दे रहे हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू, शहरी विकास राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो तथा सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर समेत कई दिग्गजों के साथ बॉलीवुड स्टार भी कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं सेगमेंट की एंकरिंग की और बॉलीवुड अभिनेता आर. माधवन कार्यक्रम को होस्ट कर रहे हैं। समारोह के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी आने की संभावना है। 'टाकाथन' प्रारूप में प्रतिभागी ट्विटर पर सवाल करते हैं, जिसका जवाब उस वक्त मौजूद अतिथि देते हैं।

इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 'डीडी नेशनल' सहित दूरदर्शन के कई चैनलों पर किया जा रहा है। जबकि इस कार्यक्रम के कवरेज के लिए मीडियाकर्मियों को नहीं बुलाया गया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, "मीडिया को कवरेज के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है। समारोह का आयोजन स्टूडियो प्रारूप में किया जा रहा है।"

सरकार ने कार्यक्रम के आयोजन का ठेका एक इवेंट कंपनी, जियोमेट्री ग्लोबल इनकंपास नेटवर्क को दिया गया है। केंद्र सरकार ने पिछले साल भी सरकार का एक साल पूरा होने के मौके पर 'टाकाथन' प्रारूप में एक कार्यक्रम आयोजित किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत