नई दिल्ली: हरियाणा में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं और पुलिस उनके सामने किस कदर लाचार है इसका एक नज़ारा सोनीपत में दिखाई दिया। सोनीपत के महाराणा प्रताप चौक पर जब एक बाइक पर सवार तीन लोगों को रोकने की कोशिश की तो बाइक सवारों ने सिपाही को पकड़ लिया और कई मीटर तक घसीटते हुए ले गए।
Related Stories
करीब पांच सौ मीटर तक घसीटने के बाद एक रेडलाइट पर सिपाही को छोड़ दिया और खुद फरार हो गए। गनीमत रही की इस बाइक के पीछे से कोई तेज़ रफ्तार कार नहीं आ रही थी वरना सिपाही की जान को खतरा हो सकता था।
हरियाणा में बदमाशों के इतने बुलंद हौसले देखकर आम आदमी तो खौफ में है ही पुलिस भी सहमी हुई है। पुलिस ने अपने ही होमगार्ड से शिकायत की अर्जी ली और फिर उसे दर्ज किया।
अब पुलिस दावा कर रही है कि वो बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि बदमाश सरेआम एक सिपाही को बाइट पर घसीटते हुए ले गए और उन्हें अभी तक पकड़ा भी नहीं गया है।