1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी ने जैन महोत्सव के अंतिम दिन एकता, सद्भाव की कामना की

PM मोदी ने जैन महोत्सव के अंतिम दिन एकता, सद्भाव की कामना की

 Written By: IANS
 Published : Sep 06, 2016 02:16 pm IST,  Updated : Sep 06, 2016 02:16 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जैन धर्म के अनुयायियों को पर्यूषण पर्व के अंतिम दिन पर शुभकामनाएं दी। यह जैन धर्म का मुख्य पर्व है और एकता तथा सद्भाव का संदेश देता है।

Narendra Modi- India TV Hindi
Narendra Modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जैन धर्म के अनुयायियों को पर्यूषण पर्व के अंतिम दिन पर शुभकामनाएं दी। यह जैन धर्म का मुख्य पर्व है और एकता तथा सद्भाव का संदेश देता है।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, "मिच्चामई दुक्कादम। आशा है कि क्षमा और करुणा की भावना हमारे समाज में एकता तथा सद्भाव की भावना को बढ़ाए।"

पर्यूषण पर्व 7 दिनों तक मनाया जाता है और इसका समापन संवत्सरी पर्व पर होता है। मिच्चामई दुक्कादम प्राकृत भाषा का एक प्राचीन मुहावरा है, जिसे किसी दुर्भावना या बुरे कर्म की माफी मांगने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत