1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विपक्ष कालाधन और भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के खिलाफ: PM मोदी

विपक्ष कालाधन और भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के खिलाफ: PM मोदी

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 16, 2016 01:41 pm IST,  Updated : Dec 16, 2016 01:41 pm IST

नोटबंदी के मुद्दे पर संसद के शीतकालीन सत्र के लगभग हंगामे की भेंट चढ़ने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले की सरकार के समय घोटाले होते थे और विपक्ष इसका विरोध करता था, लेकिन इस सरकार ने कालाधन को समाप्त करने का मिशन आगे बढ़ाया है।

narendra modi says opposition against black money and...- India TV Hindi
narendra modi says opposition against black money and corruption

नई दिल्ली: नोटबंदी के मुद्दे पर संसद के शीतकालीन सत्र के लगभग हंगामे की भेंट चढ़ने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले की सरकार के समय घोटाले होते थे और विपक्ष इसका विरोध करता था, लेकिन इस सरकार ने कालाधन को समाप्त करने का मिशन आगे बढ़ाया है तो विपक्ष इसका विरोध कर रहा है।

भाजपा संसदीयदल की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले की सरकार (संप्रग) के समय घोटाले होते थे और विपक्ष इसका विरोध करता था। लेकिन अभी की सरकार :राजग: ने कालाधन को समाप्त करने का मिशन आगे बढ़ाया है और विपक्ष इसका विरोध कर रहा है।

संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार के अनुसार प्रधानमंत्री ने लोगों से अपनी जीवनशैली के रूप में डिजिटल अर्थव्यवस्था का उपयोग करने का आग्रह किया जो भ्रष्टाचार और कालाधन को समाप्त करने में कारगर होगा।

मोदी ने कहा इससे लेनदेन प्रभावी और पारदर्शी बनेगा। प्रधानमंत्री ने सांसदों से कहा कि इससे पहले, विपक्षी दल 2 जी, कोलगेट जैसे घोटालों को लेकर सरकार के खिलाफ लामबंद होते थे लेकिन अब विपक्ष कालेधन और भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए सरकार के प्रयास के खिलाफ एकजुट है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए पार्टी का हित देशहित से उपर है लेकिन भाजपा के लिए देश हित सर्वोच्च है।

भाजपा संसदीय दल की बैठक में कालाधन के मामलों को देखने के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित करने में पूर्ववर्ती सरकार की विफलता का विषय भी उठा। कुमार ने अनुसार, प्रधानमंत्री ने कहा कि आज बांग्लादेश मुक्ति संग्राम से जुड़ा विजय दिवस है और उस समय विपक्ष ने इसका कोई सबूत नहीं मांगा था लेकिन आज सबूत मांगे :सेना के अभियान के बारे में: जा रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत