1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गोरखपुर में एम्स की आधारशिला रखेंगे मोदी

गोरखपुर में एम्स की आधारशिला रखेंगे मोदी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 14, 2016 07:32 pm IST,  Updated : Jul 14, 2016 07:32 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोरखपुर जिले में 22 जुलाई को अखिल भारतीय आयुर्विग्यान संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखेंगे और एक उर्वरक कारखाने के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ करेंगे जो तीन दशक पहले बंद हो गई थी।

Narendra Modi
- India TV Hindi
Narendra Modi

गोरखपुर (उ.प्र.): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोरखपुर जिले में 22 जुलाई को अखिल भारतीय आयुर्विग्यान संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखेंगे और एक उर्वरक कारखाने के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ करेंगे जो तीन दशक पहले बंद हो गई थी। भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रमुख केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि एम्स और उर्वरक कारखाना शुरू होने से क्षेत्र के विकास में मदद मिलेगी।

उन्होंने कैराना से हिंदुओं के कथित पलायन, मथुरा में जवाहरबाग की घटना और मुजफ्फरनगर दंगों की सीबीआई जांच की मांग दोहराते हुए कहा, सच्चाई सामने लाने के लिए यह आवश्यक है। मौर्य ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के शासन में राज्य में अराजकता व्याप्त है। उन्होंने कहा कि 150 के करीब पुलिसकर्मियां की मृत्यु हुई है और 1500 पर हमले हुए हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में उन्होंने कहा कि इसका निर्णय पार्टी द्वारा किया जाएगा और किसी जमीनी स्तर के कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत