1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. क्यूं करवाई थी नेहरू सरकार ने 20 साल तक नेताजी के परिवार की जासूसी

क्यूं करवाई थी नेहरू सरकार ने 20 साल तक नेताजी के परिवार की जासूसी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 10, 2015 12:13 pm IST,  Updated : Apr 18, 2015 01:10 pm IST

नई दिल्ली: नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की मृत्यु को लेकर आज तक तहस्य बना हुआ है। यहां तक कि कुछ लोगों का तो ये भी मानना है कि नेताजी आज भी ज़िंदा हैं। इस बीच राष्ट्रीय

subhash

जासूसी के मामले पर नेताजी के पड़पौत्र चंद्र कुमार बोस ने कहा, 'जासूसी तो उनकी की जाती जिन्होंने कोई अपराध किया हो। सुभाष बाबू और उनके परिजनों ने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी थी। कोई उनपर किसलिए नजर रखेगा?'

पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज अशोक कुमार गांगुली ने कहा,'हैरानी की बात यह है कि जिस शख्स ने देश के लिए सब कुछ अर्पित कर दिया, आजाद भारत की सरकार उसके परिजनों की जासूसी करवा रही थी?'

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एम.जे. अकबर के अनुसार इस जासूसी की एक ही वजह हो सकती है। उन्होंने कहा, 'सरकार को पक्के तौर पर नहीं पता था कि बोस जिंदा हैं या नहीं। उसे लगता था कि वह जिंदा हैं और अपने परिजनों के संपर्क में है। मगर कांग्रेस परेशान क्यों थी? नेताजी लौटते तो देश उनका स्वागत ही तो करता। यही तो वजह थी डर की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत