1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाप-बेटी को कुचला

दिल्ली में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाप-बेटी को कुचला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 03, 2019 06:45 am IST,  Updated : Sep 03, 2019 06:58 am IST

हादसा रात बारह बजे के बाद हुआ। चश्मदीदों के मुताबिक घटना के बाद डंपर ड्राइवर और हैल्पर मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

दिल्ली में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाप-बेटी को कुचला- India TV Hindi
दिल्ली में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाप-बेटी को कुचला

नई दिल्ली: दिल्ली में इंडिया गेट के पास कल रात बड़ा हादसा हो गया। एक बेकाबू डंपर ने पहले दो ऑटो को टक्कर मारी और फिर वहां मौजूद एक परिवार को कुचल दिया। कुचले जाने से एक शख्स और उसकी आठ साल की बेटी मान्या की मौके पर मौत हो गई जबकि छोटी बेटी घायल हो गई। हादसे में पत्नी की जान बच गई। 

Related Stories

बताया जा रहा है कि पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मीनगर के रहने वाले केवल दिमान अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ स्कूटी से इंडिया गेट पहुंचे थे। स्कूटी के पास ही पूरा परिवार आइसक्रीम खा रहा था तभी बेकाबू डंपर ने रेड सिग्नल तोड़ दो ऑटो को टक्कर मारी और फिर स्कूटी पर मौजूद शख्स को कुचलता हुआ आगे निकल गया।

इस हादसे में मारे गए शख्स के भाई ने पुलिस पर आरोप लगाया है। इनका कहना है कि हादसे के काफी देर बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। वहीं हादसे में घायल बच्ची और उसकी मां फिलहाल खतरे से बाहर हैं।

हादसा रात बारह बजे के बाद हुआ। चश्मदीदों के मुताबिक घटना के बाद डंपर ड्राइवर और हैल्‍पर मौके फरार हो गए। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत