1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. NIA ने आतंकी गुट आईएस के हैदराबाद मॉड्यूल के दो प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार किया

NIA ने आतंकी गुट आईएस के हैदराबाद मॉड्यूल के दो प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार किया

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 12, 2016 04:31 pm IST,  Updated : Jul 12, 2016 04:52 pm IST

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आज आतंकी गुट आईएस के हैदराबाद मॉड्यूल के दो प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ पिछले माह किया था।

Hyderabad NIA- India TV Hindi
Hyderabad NIA

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आज आतंकी गुट आईएस के हैदराबाद मॉड्यूल के दो प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ पिछले माह किया था। तेलंगाना खुफिया विभाग के सूत्रों ने पीटीआई को बताया आईएस के हैदराबाद मॉड्यूल के प्रमुख यासिर नियामतुल्ला और उसके एक सहयोगी अताउल्ला रहमान को एनआईए ने यहां से गिरफ्तार किया है। रहमान मॉड्यूल के लिए धन जुटाता था।

आज अदालत में पेश किया जाएगा इन लोगों को

सूत्रों के अनुसार, इन लोगों को आज अदालत में पेश किया जा रहा है। गौरतलब है कि एनआईए ने 29 जून को शहर के पांच लोगों को एक आतंकी मॉड्यूल के साथ कथित संलिप्तता और बम हमलों की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस आतंकी मॉड्यूल के आईएसआईएस से जुड़े होने का संदेह है।

गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम मोहम्मद इब्राहिम यजदानी उर्फ इब्बू, हबीब मोहम्मद उर्फ सर, मोहम्मद इलयास यजदानी, अब्दुल्ला बिन अहमद अल अमूदी और मुजफ्फर हुसैन रिजवान हैं। इन लोगों को ओल्ड सिटी इलाके में 10 स्थानों पर हैदराबाद पुलिस की सहायता से मारे गए छापों के बाद गिरफ्तार किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत