1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भीषण गर्मी से कोई राहत नहीं, हिसार में तापमान 47.5 डिग्री तक पहुंचा

भीषण गर्मी से कोई राहत नहीं, हिसार में तापमान 47.5 डिग्री तक पहुंचा

 Written By: Bhasha
 Published : May 22, 2016 09:51 pm IST,  Updated : May 22, 2016 09:52 pm IST

नई दिल्ली: देश के एक बड़े हिस्से में जारी भीषण गर्मी से लोगों को आज भी कोई राहत नहीं मिली और हरियाणा के हिसार तथा राजस्थान के चुरू में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच

heat- India TV Hindi
heat

नई दिल्ली: देश के एक बड़े हिस्से में जारी भीषण गर्मी से लोगों को आज भी कोई राहत नहीं मिली और हरियाणा के हिसार तथा राजस्थान के चुरू में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि हिसार में पारा 47.5 डिग्री तक चढ़ गया जबकि चुरू का अधिकतम तापमान 47 डिग्री रहा।

राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 42.7 प्रतिशत दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सफदरजंग केंद्र के आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री रहा। सफदरजंग केंद्र के आंकड़ों को शहर के लिए आधिकारिक आंकड़ा माना जाता है। हालांकि पालम स्थित केंद्र में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लोगों को राहत प्रदान करने वाले एक पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने कहा है कि कल शाम और रात में बारिश और आंधी आ सकती है। उत्तर प्रदेश और ओडि़शा में कई स्थानों पर तापमान 45 डिग्री के आसपास रहने के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। पंजाब में भी भीषण गर्मी का दौर जारी है और सबसे अधिक तापमान 41.5 डिग्री अमृतसर में रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत