1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नहीं सील होंगे बैंक लॉकर, ज्वैलरी भी नहीं होगी जब्त:वित्त मंत्रालय

नहीं सील होंगे बैंक लॉकर, ज्वैलरी भी नहीं होगी जब्त:वित्त मंत्रालय

 Written By: IANS
 Published : Nov 18, 2016 03:55 pm IST,  Updated : Nov 18, 2016 03:55 pm IST

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को बैंक लॉकरों को सील करने और आभूषणों को जब्त करने जैसी ऐसी अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि सरकार ऐसा कोई कदम नहीं उठाने जा रही।

Arun Jaitly- India TV Hindi
Arun Jaitly Image Source : PTI

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को बैंक लॉकरों को सील करने और आभूषणों को जब्त करने जैसी ऐसी अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि सरकार ऐसा कोई कदम नहीं उठाने जा रही। कुछ मामलों में 2,000 रुपये के नए नोटों से स्याही निकलने की खबरों पर भी मंत्रालय ने स्थिति स्पष्ट की।

(देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

मंत्रालय ने अधिकारिक रूप से ट्वीट कर कहा, "यह केवल कपोल कल्पना है कि सरकार का अगला कदम बैंक लॉकरों को सील करना और आभूषणों को जब्त करना है। ऐसी बातें निराधार हैं। बैंक लॉकरों को सील करने और आभूषण जब्त करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।"

मंत्रालय ने यह भी कहा कि 2,000 रुपये के नए नोटों में सुरक्षा की दृष्टि से कई विशेषताओं शामिल किया गया है, जिनमें 'उत्कीर्ण' मुद्रण भी शामिल है।मंत्रालय ने कहा, "सही नोट की पहचान के लिए जब आप इसे कपड़े पर रगड़ेंगे तो एक टर्बो विद्युत प्रभाव उत्पन्न होता है और इसी कारण स्याही कपड़े में लग जाती है।"

इन्हें भी पढें:-

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत