1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अब दिल्ली की एक मॉडल ने बाबा राम रहीम पर लगाया छेड़खानी का आरोप

अब दिल्ली की एक मॉडल ने बाबा राम रहीम पर लगाया छेड़खानी का आरोप

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 04, 2017 03:01 pm IST,  Updated : Oct 04, 2017 03:01 pm IST

मरीना कहना है कि राम रहीम ने हनीप्रीत के सामने ही उसकी बॉडी की तारीफ़ करते हुए कहा था की तुम बहुत सेक्सी हो और तुम्हारी आँखें ऐश्वर्या राय जैसी है। राम रहीम बार-बार मेरी जांध और पीठ पर हाथ मार रहा था। राम रहीम यह हरकत हनीप्रीत के सामने ही कर रहा था।

ram-rahim- India TV Hindi
ram-rahim

नई दिल्ली: बाबा राम रहीम को लेकर दिल्ली की एक मॉडल ने आरोप लगाया है की बाबा राम रहीम ने ज़ूहु की मेरियत होटेल में उससे छेड़खानी की थी। उसने आरोप लगाया है कि राम रहीम ने उसके प्राइवेट पार्ट्स को भी टच किया था और हनीप्रीत के सामने ही उसे एक बार ग्रूप सेक्स करने को भी कहा था। मरीना का कहना है की बाबा आलकोहोल में नशा मिलाकर पिलाते थे। राम रहीम ने उसे MSG फ़िल्म में काम दिलाने के लिए होटल में बुलाया था। उस दौरान उनके मित्र मयूर वर्मा और राखी सावंत भी साथ में थे। ये भी पढ़ें: 20 साल का बेटा 21 साल की मां से करता था रेप, अरेस्ट

मरीना कहना है कि राम रहीम ने हनीप्रीत के सामने ही उसकी बॉडी की तारीफ़ करते हुए कहा था की तुम बहुत सेक्सी हो और तुम्हारी आँखें ऐश्वर्या राय जैसी है। राम रहीम बार-बार मेरी जांध और पीठ पर हाथ मार रहा था। राम रहीम यह हरकत हनीप्रीत के सामने ही कर रहा था। मरीना ने आरोप लगाया कि बाबा उसे बेटी-बेटी करके बुला रहा था। बाबा की इन हरकतों को लेकर मैंने 6 महीने पहले रात में करीब 1 बजे ट्वीट भी किया था लेकिन उसके बाद लोगों ने मुझे डराना और धमकाना शुरू कर दिया जिसके बाद मैंने ट्वीट डिलीट कर दिया।

मरीना का कहना है की राम रहीम इम्पोर्टेड शराब पीता था और ड्रग्स भी लेता था। राम रहीम ने उसे ही नहीं बल्कि उसकी माँ को भी अपनी गुफ़ा में आकर वहाँ की रंगीन ज़िंदगी का मज़ा उठाने के लिए फ़ोन करके आने के लिए कहा था। वहीं लुधियाना के मॉडल और अभिनेता मयूर वर्मा का कहना है की राम रहीम से जब वह मिले थे तब बाबा ने उनको कहा था की वह bi sexual है। मयूर का कहना है की बाबा शराब के साथ वियाग्रा भी लेता था। मयूर बालाजी टेलिफ़िल्मस और कन्नड़ फ़िल्म में बतौर अभिनेता काम कर चुके है।

मयूर का कहना है की बाबा राम रहीम ने उसकी बॉडी देखकर तारीफ़ करनी शुरू कर दी थी जिसके बाद हनीप्रीत ने भी बाबा के सामने ही 6 पैक एब्स की तारीफ़ की और कहा की वो भी जिम में जाती है। हनीप्रीत ने बाबा के सामने उन्हें अपना शर्ट उतारकर एब्स दिखाने के लिए कहा लेकिन उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया तब बाबा ने कहा की तुम मेरी गुफ़ा में आओ में तुम्हारी लाइफ़ बना दूंगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत