1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओडिशा में सामने आए Coronavirus के 1,384 नए मामले, मृतकों संख्या 216 हुई

ओडिशा में सामने आए Coronavirus के 1,384 नए मामले, मृतकों संख्या 216 हुई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 04, 2020 01:46 pm IST,  Updated : Aug 04, 2020 01:46 pm IST

ओडिशा में कोविड-19 संक्रमण के कम से कम 1,384 नये मामले सामने आये हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 37,681 पहुंच गयी। वहीं कोरोना वायरस के कारण सोमवार को 9 और लोगों की मौत के बाद संक्रमण से मरने वालों की संख्या 216 पर पहुंच गयी। 

Odisha's Coronavirus tally rises to 37,681 with 1,384 new cases, death toll mounts to 216- India TV Hindi
Odisha's Coronavirus tally rises to 37,681 with 1,384 new cases, death toll mounts to 216 Image Source : PTI

भुवनेश्वर: ओडिशा में कोविड-19 संक्रमण के कम से कम 1,384 नये मामले सामने आये हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 37,681 पहुंच गयी। वहीं कोरोना वायरस के कारण सोमवार को 9 और लोगों की मौत के बाद संक्रमण से मरने वालों की संख्या 216 पर पहुंच गयी। 

Related Stories

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गंजाम जिला कोविड-19 संक्रमण से बेहद प्रभावित है और यहां संक्रमण की वजह से छह लोगों की मौत हुई। इसके बाद पुरी, खुर्दा और जाजपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज की अन्य बीमारियों की वजह से मौत हो गई जिसके बाद ओडिशा में इस तरह से मौत के मामलों की संख्या 42 हो गई है। उन्होंने बताया कि पृथक-वास केंद्र से 889 नए मामले सामने आए हैं जबकि संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच के दौरान 495 मरीज मिले। 

उन्होंने कहा कि  राज्य में संक्रमण के सबसे ज्यादा नए 228 मरीजों का पता गंजाम जिले से चला है। इसके बाद खुर्दा में 201, सम्बलपुर में 82 मरीज सामने आए हैं। राज्य के 30 में से 28 जिलों से नए मामले सामने आए हैं। 

उन्होंने कहा कि राज्य में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 14,349 है जबकि स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 23,074 हो गई। राज्य में अब तक 5,70,590 नमूनों की जांच हुई है जिनमें से 14,002 नमूनों की जांच सोमवार को की गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत