1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नजीब जंग ने पीएम मोदी से 2 बार की थी इस्तीफे की पेशकश

नजीब जंग ने पीएम मोदी से 2 बार की थी इस्तीफे की पेशकश

 Written By: IANS
 Published : Dec 23, 2016 07:41 pm IST,  Updated : Dec 23, 2016 07:41 pm IST

दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने इस्तीफा देने के अगले दिन शुक्रवार को खुलासा किया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 2 बार अपने इस्तीफे की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने नहीं माना और काम जारी रखने का अनुरोध किया था।

Najeeb Jung | PTI File Photo- India TV Hindi
Najeeb Jung | PTI File Photo

नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने इस्तीफा देने के अगले दिन शुक्रवार को खुलासा किया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 2 बार अपने इस्तीफे की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने नहीं माना और काम जारी रखने का अनुरोध किया था। पद छोड़ने के दवाब की अटकलों को खारिज करते हुए नजीब जंग ने कहा कि उनके इस्तीफे के पीछे कोई राजनीति नहीं है।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने बताया, ‘मेरी नियुक्ति पिछली UPA सरकार द्वारा हुई थी, इसलिए मैंने इस्तीफे की पेशकश की, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काम जारी रखने के लिए कहा। अपने कार्यकाल के 3 साल बाद मैंने प्रधानमंत्री से राहत देने का अनुरोध किया, लेकिन उन्होंने उसे फिर खारिज कर दिया और पदभार संभाले रहने का आग्रह किया।’

इन्हें भी पढ़ें:

उन्होंने कहा, ‘तीन-साढ़े तीन साल बाद मंगलवार को मैंने प्रधानमंत्री से दोबारा अनुरोध किया कि मैं अपने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा देना चाहता हूं, लेकिन उन्होंने फिर नहीं माना। आखिरकार खुद कदम उठाना पड़ा।’ उपराज्यपाल ने शुक्रवार को मोदी से मुलाकात के बाद ये बातें कहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत