1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गंगा सफाई को लेकर चिदम्बरम ने की एनडीए की तारीफ, कहा सड़क बनाने में हमसे बेहतर मौजूदा सरकार

गंगा सफाई को लेकर चिदम्बरम ने की एनडीए की तारीफ, कहा सड़क बनाने में हमसे बेहतर मौजूदा सरकार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 03, 2019 08:36 am IST,  Updated : Mar 03, 2019 08:36 am IST

मोदी सरकार पर तल्ख टिप्पणी करने के लिए मशहूर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त एवं रक्षा मंत्री पी. चिदम्बरम ने केंद्र सरकार की दो कोशिशों की जमकर तारीफ की।

P Chidambaram- India TV Hindi
P Chidambaram

मोदी सरकार पर तल्‍ख टिप्‍पणी करने के लिए मशहूर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्‍त एवं रक्षा मंत्री पी. चिदम्बरम ने केंद्र सरकार की दो कोशिशों की जमकर तारीफ की। उन्‍होंने भाजपा नीत सरकार की गंगा सफाई, राजमार्ग निर्माण एवं आधार को लेकर किए गए कार्यों की शनिवार को प्रशंसा की। 

उन्होंने कहा कि एक दृढ़निश्चयी प्रयास से ही गंगा नदी की सफाई हो सकी है और वह इसे लेकर ‘‘गर्व महसूस’’ करते हैं। प्रत्येक सरकार कुछ पहल करती है जो कि अच्छे और लाभकारी होते हैं। उन्होंने राजग सरकार की प्रशंसा करते हुये कहा कि उसके राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्यक्रम को ‘‘सफलता‘‘ मिली है अैर संप्रग सरकार के समय आधार जैसी पहल को और मजबूत बनाया गया। 

पी चिदंबरम ने कहा कि मेरा मानना है कि राष्‍ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में उनकी (एनडीए सरकार) सफलता रही है। उन्‍होंने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के मुकाबले प्रति दिन अधिक किमी. की रफ्तार से सड़कें बनाई हैं। आगे उन्‍होंने कहा कि सिस्‍टम अब पहले से मजबूत है ऐसे में अगली सरकार इससे भी अच्‍छा प्रदर्शन कर के दिखा सकती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत