1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास घुसपैठ की ताक में हैं पाकिस्तानी आतंकवादी: BSF

जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास घुसपैठ की ताक में हैं पाकिस्तानी आतंकवादी: BSF

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 14, 2017 08:22 pm IST,  Updated : Feb 14, 2017 08:24 pm IST

जम्मू: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने आज कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास के पाकिस्तानी गांवों में आतंकवादी जमे हुए हैं और वे हमले करने की मंशा से भारतीय सीमा में घुसपैठ की ताक में

terrorist- India TV Hindi
terrorist

जम्मू: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने आज कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास के पाकिस्तानी गांवों में आतंकवादी जमे हुए हैं और वे हमले करने की मंशा से भारतीय सीमा में घुसपैठ की ताक में हैं।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

बीएसएफ के डीआईजी धर्मेंद्र पारीक ने कहा, पाकिस्तान के सीमाई गांवों में आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना है और वे भारतीय सीमा में घुसपैठ की ताक में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बीएसएफ के जवान चौकस हैं और सीमा पार से उभरते हुए किसी भी खतरे को नाकाम करने के लिए तैयार हैं।

पारीक ने कहा कि जम्मू क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास हालिया महीनों के सुरक्षा परिदृश्य के मद्देनजर बीएसएफ ने कई ऐसे उपाय किए हैं जिनसे चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से विभिन्न खतरों के आकलन के बाद ये उपाय किए गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत