नई दिल्ली: पुलिस ने कहा कि पैरानॉर्मल सोसाइटी के संस्थापक गौरव तिवारी ने अपने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। तिवारी का शव 8 जुलाई को रहस्यमय परिस्थितियों में पाया गया था।पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक ऑटोप्सी रिपोर्ट के मुताबिक तिवारी की मौत के पीछे किसी गड़बड़ी की आशंका नजर नहीं आती और आत्महत्या के कारण का अभी पता लगाया जाना बाकी है।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, प्रारंभिक ऑटोप्सी रिपोर्ट पुष्टि करती है कि उन्होंने आत्महत्या की है। जब उन्होंने कपड़े के एक टुकड़े का इस्तेमाल कर फांसी लगाई तो उस समय द्वारका स्थित फ्लैट में उनके माता पिता और पत्नी सहित परिवार के सभी लोग मौजूद थे।एक अधिकारी ने कहा कि तिवारी के परिवार के सदस्य भूतों की गतिविधियों के बारे में बताने के उनके काम से, वह भी देर रात में यह काम करने से खुश नहीं थे । तिवारी ज्यादा पैसा भी नहीं कमा रहे थे।