1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पैरानॉर्मल एक्सपर्ट गौरव तिवारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की: पुलिस

पैरानॉर्मल एक्सपर्ट गौरव तिवारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की: पुलिस

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 12, 2016 08:39 am IST,  Updated : Jul 12, 2016 08:39 am IST

पुलिस ने कहा कि पैरानॉर्मल सोसाइटी के संस्थापक गौरव तिवारी ने अपने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।

Gaurav Tiwari- India TV Hindi
Gaurav Tiwari

नई दिल्ली: पुलिस ने कहा कि पैरानॉर्मल सोसाइटी के संस्थापक गौरव तिवारी ने अपने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। तिवारी का शव 8 जुलाई को रहस्यमय परिस्थितियों में पाया गया था।

पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक ऑटोप्सी रिपोर्ट के मुताबिक तिवारी की मौत के पीछे किसी गड़बड़ी की आशंका नजर नहीं आती और आत्महत्या के कारण का अभी पता लगाया जाना बाकी है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, प्रारंभिक ऑटोप्सी रिपोर्ट पुष्टि करती है कि उन्होंने आत्महत्या की है। जब उन्होंने कपड़े के एक टुकड़े का इस्तेमाल कर फांसी लगाई तो उस समय द्वारका स्थित फ्लैट में उनके माता पिता और पत्नी सहित परिवार के सभी लोग मौजूद थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत