1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पठानकोट हमला: NIA को पाकिस्तान से लेटर्स रोगेटरी पर जवाब का इंतजार

पठानकोट हमला: NIA को पाकिस्तान से लेटर्स रोगेटरी पर जवाब का इंतजार

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 03, 2016 07:17 am IST,  Updated : Jun 03, 2016 07:19 am IST

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार रात कहा कि उसे पठानकोट वायु सेना स्टेशन पर हमले के संबंध में आतंकी गुट जैश ए मोहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर और उसके भाई अब्दुल

pathankot attack- India TV Hindi
pathankot attack

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार रात कहा कि उसे पठानकोट वायु सेना स्टेशन पर हमले के संबंध में आतंकी गुट जैश ए मोहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर और उसके भाई अब्दुल रउफ के बारे में जानकारी लेने और उनसे पूछताछ करने के लिए भेजे गए लैटर्स रोगेटरी पर पाकिस्तान के जवाब का इंतजार है।

एनआईए के महानिदेशक शरद कुमार ने बताया कि जैश ए मोहम्मद के प्रमुख और उसके भाई तथा दो अन्य आकाओं की भूमिका साबित हुई है और सभी सबूत पाकिस्तान के साथ साझा किए गए हैं। कुमार ने कहा हमें अब भी उनके जवाब का इंतजार है। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद को दो लैटर्स रोगेटरी और कई स्मरण पत्र भेजे गए लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

यह पूछे जाने पर कि क्या एनआई ने आईएसआई सहित पाकिस्तानी एजेंसियों को इस मामले मे क्लीन चिट दी है, कुमार ने कहा मामले की जांच जारी है। हमने किसी को भी क्लीन चिट नहीं दी है। हम अन्यों की भूमिका की भी जांच कर रहे हैं जिनमें सरकार के अंदर के तत्व भी हैं और जो शायद हमले के षड्यंत्र में लिप्त हो सकते हैं।

गौरतलब है कि एक और दो जनवरी की मध्य रात को पठानकोट स्थित भारतीय वायु सेना के स्टेशन पर हुए हमले में चार आतंकी मारे गए थे और सात सुरक्षा कर्मी शहीद हो गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत