1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. फिर बढ़ी पेट्रोल की कीमतें, दिल्ली में 58 पैसे/लीटर हुआ महंगा

फिर बढ़ी पेट्रोल की कीमतें, दिल्ली में 58 पैसे/लीटर हुआ महंगा

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 16, 2016 07:04 am IST,  Updated : Sep 16, 2016 07:04 am IST

पेट्रोल की कीमतों में आज प्रति लीटर 58 पैसे की बढ़ोत्तरी जबकि डीजल की कीमतों में प्रति लीटर 31 पैसे की कमी की गई।

petrol price hiked- India TV Hindi
petrol price hiked

नई दिल्ली: पेट्रोल की कीमतों में आज प्रति लीटर 58 पैसे की बढ़ोत्तरी जबकि डीजल की कीमतों में प्रति लीटर 31 पैसे की कमी की गई। आज आधी रात से पेट्रोल की कीमत 64.05 रूपए प्रति लीटर हो जाएगी जबकि पहले यह 63.47 रूपए प्रति लीटर थी। इसी तरह, डीजल की कीमत अब प्रति लीटर 52.63 रूपए हो जाएगी, जो अब तक 52.94 रूपए प्रति लीटर थी।

इस महीने पेट्रोल की कीमतों में हुई यह दूसरी बढ़ोत्तरी है जबकि डीजल की कीमतें पिछली बार बढ़ाई गई थीं, लेकिन इस बार घटाई गई हैं। पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल के 3.38 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए जबकि डीजल 2.67 रपये प्रति लीटर महंगा करने की घोषणा की थी।

अंतरराष्ट्रीय रूझानों के मुताबिक नई कीमतें तय की गई हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत