1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राष्ट्रपति को चेन्नई ले जा रहा भारतीय वायुसेना का विमान तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली लौटा

राष्ट्रपति को चेन्नई ले जा रहा भारतीय वायुसेना का विमान तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली लौटा

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 06, 2016 03:34 pm IST,  Updated : Dec 06, 2016 03:36 pm IST

नई दिल्ली: जे जयललिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को आज चेन्नई लेकर जा रहा भारतीय वायुसेना का विमान उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी पैदा होने के कारण वापस

pranab mukherjee- India TV Hindi
pranab mukherjee

नई दिल्ली: जे जयललिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को आज चेन्नई लेकर जा रहा भारतीय वायुसेना का विमान उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी पैदा होने के कारण वापस लौटा आया।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

विमान में तकनीकी खराबी को ठीक कर लिया गया और लगभग एक घंटे बाद मुखर्जी उसी विमान में सवार होकर रवाना हो गए। आज सुबह उड़ान भरने के 30 मिनट के भीतर विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी और वह वापस लौट आया था।

सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति की चेन्नई यात्रा के लिए किसी और विमान की व्यवस्था करने पर विचार किया जा रहा था लेकिन तकनीकी दिक्कत मामूली थी और उसे जल्द ही सुधार लिया गया ताकि राष्ट्रपति उसी विमान में चेन्नई के लिए रवाना हो सकें।

सूत्रों ने बताया कि समस्या विमान के किसी एक फिल्टर में थी। जब खराबी का पता चला तब तक विमान आगरा पहुंच चुका था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत