1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी बोले 2022 तक दोगुनी कर दूंगा किसानों की आय

पीएम मोदी बोले 2022 तक दोगुनी कर दूंगा किसानों की आय

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 11, 2016 09:22 pm IST,  Updated : May 11, 2016 09:22 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि उनका लक्ष्य 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का है। तब देश स्वतंत्रता की 75वीं सालगिरह मनाएगा।

Narendra Modi
- India TV Hindi
Narendra Modi

वेदारण्यम (तमिलनाडु): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि उनका लक्ष्य 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का है। तब देश स्वतंत्रता की 75वीं सालगिरह मनाएगा। चेन्नई से 360 किलोमीटर दूर तटीय क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि उनकी सरकार विकास के लिए है और उनका सपना जनता को विकास की राह पर लाने का है।

उन्होंने तमिलनाडु की जनता से 16 मई को विधानसभा चुनाव में राज्य का भाग्य बदलने के लिए भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) को वोट देने का आग्रह किया। मोदी ने कहा, 2022 तक, जब भारत स्वतंत्रता का 75वां समारोह मनाएगा, किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। उन्होंने केंद्र सरकार की नई कृषि बीमा योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह योजना किसानों की समस्या का ध्यान रखेगी।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है। मोदी ने तमिलनाडु की जनता से अपनी पार्टी के लिए वोट देने की अपील की। मोदी ने कहा कि मछुआरे अब गहरे समुद्र में मछली पकड़ने की नौकाएं खरीदने के लिए बैंक से कर्ज ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि मछुआरों को समुद्री शैवाल उपजाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा। उसका दवा बनाने में इस्तेमाल किया जा रहा है।

मोदी के अनुसार, केंद्र सरकार की सागरमाला योजना से मछुआरा समुदाय को मदद मिलेगी, क्योंकि इसमें कोल्ड स्टोरेज और अन्य सुविधाएं भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने छोटे व्यापारियों के लिए बैंकों के दरवाजे खोल दिए हैं। मुद्रा बैंक से तीन करोड़ से अधिक छोटे व्यवसायी कर्ज लिए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत