1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी आज उत्तराखंड दौरे पर, रखेंगे चार धाम राजमार्ग की आधारशिला

PM मोदी आज उत्तराखंड दौरे पर, रखेंगे चार धाम राजमार्ग की आधारशिला

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 27, 2016 10:47 am IST,  Updated : Dec 27, 2016 10:47 am IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को उत्तराखंड में चार धाम राजमार्ग परियोजना की आधारशिला रखेंगे। मोदी ने ट्वीट कर कहा, "प्रमुख बुनियादी परियोजना चार धाम राजमार्ग विकास कार्यक्रम के उद्घाटन के लिए आज (मंगलवार)

Narendra Modi- India TV Hindi
Narendra Modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को उत्तराखंड में चार धाम राजमार्ग परियोजना की आधारशिला रखेंगे। मोदी ने ट्वीट कर कहा, "प्रमुख बुनियादी परियोजना चार धाम राजमार्ग विकास कार्यक्रम के उद्घाटन के लिए आज (मंगलवार) देवभूमि उत्तराखंड के दौरे पर जाऊंगा।"

प्रधानमंत्री ने कहा, "चार धाम राजमार्ग परियोजना के तहत 900 किलोमीटर से अधिक लंबी सड़कें बनेंगी। इस परियोजना के जरिए संपर्क और पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा।" मोदी ने कहा, "बायपास, सुरंगों, पुलों और फ्लाईओवर्स के निर्माण से यात्रा सुविधाजनक होगी। ढलान के सही प्रकार से स्थिरीकरण से भूस्खलनों से सुरक्षा मिलेगी।"

देहरादून के जॉली ग्रांट हवाईअड्डे पर पहुंचने के बाद पीएम मोदी एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, जहां वह केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के धार्मिक स्थलों की वार्षिक चार धाम यात्रा के लिए जाने वाली सड़क 'ऑल वेदर रोड' का शिलान्यास करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि यह सड़क बनने के बाद साल भर इन तीर्थस्थलों और प्रसिद्ध सिख तीर्थस्थल 'हेमकुंड साहिब' की यात्रा बगैर किसी परेशानी के हो पाएगी।  प्रधानमंत्री शहर के परेड ग्राउंड में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत