भोपाल: शहर के अवधपुरी क्षेत्र में पुलिस के एक उपाधीक्षक की उनके एक परिचित व्यक्ति ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस महानिरीक्षक जयदीप प्रसाद ने बताया कि गोरेलाल अहिरवार की उसके एक परिचित ने उनके अवधपुरी स्थित निवास पर गोली मार दी। उन्होने बताया कि गोरेलाल को छाती पर गोली लगी उसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
Related Stories
पुलिस महानिरीक्षक जयदीप प्रसाद ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार किसी महिला से अवैध संबंधों के कारण पुलिस अधीकारी पर उनके परिचित व्यक्ति ने गोली चलाई। फिलहाल, आरोप पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, लेकिन पुलिस जल्द ही गिरफ्तारी की बात कह रही है।