1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में प्रदूषण: कृत्रिम बारिश पर विचार कर रही है केजरीवाल सरकार

दिल्ली में प्रदूषण: कृत्रिम बारिश पर विचार कर रही है केजरीवाल सरकार

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 06, 2016 05:43 pm IST,  Updated : Nov 06, 2016 05:43 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति भयावह होने के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि स्कूल बुधवार तक बंद रहेंगे और उन्होंने निर्माण और ढहाने की गतिविधियों पर रोक एवं बदरपुर बिजली

delhi pollution- India TV Hindi
delhi pollution

नई दिल्ली: दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति भयावह होने के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि स्कूल बुधवार तक बंद रहेंगे और उन्होंने निर्माण और ढहाने की गतिविधियों पर रोक एवं बदरपुर बिजली संयंत्र को अस्थायी तौर पर बंद करने सहित हालात से निपटने के लिए कई आपातकालीन कदमों का एलान किया।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

कैबिनेट बैठक के बाद केजरीवाल ने कहा कि गैस चैम्बर बन चुकी दिल्ली में कृत्रिम बारिश कराने को लेकर दिल्ली सरकार केंद्र के साथ बातचीत करेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण की यह स्थिति मुख्य रूप से हरियाणा एवं पंजाब में बड़ पैमाने पर पराली जलाए जाने के कारण हुई है। आप सरकार सम-विषम योजना को फिर लागू करने की संभावना पर भी विचार कर रही है।

मुख्यमंत्री ने लोगों से की अपील की है कि वे घरों में रहें और अगर संभव हो सके तो घर रहकर काम करें। केजरीवाल ने कहा, स्कूल अगले तीन दिनों तक बंद रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग कल पहला प्रदूषण परामर्श जारी करेगा। हम लोगों से अपील करते हैं कि वे घरों में रहें और अगर संभव हो तो घर से कम करें। हम सम-विषम की तैयारी कर रहे हैं। हम अगले कुछ दिनों तक आकलन करेंगे और फिर जरूरत पड़ी तो इस लागू करेंगे।

केजरीवाल ने कहा कि कृत्रिम बारिश के लिए एक प्रस्ताव कैबिनेट के पास आया है। उन्होंने कहा, हमने मुख्य सचिव और पर्यटन सचिव से कहा है कि वे केंद्र के साथ मिलकर काम करें और इसकी (कृत्रिम बारिश) संभावना और प्रभावशीलता का आकलन करें।

मुख्यमंत्री ने कल केंद्रीय पर्यावरण मंत्री अनिल दवे से मुलाकात की थी और वायु प्रदूषण से निपटने के लिए कई उपायों पर चर्चा की थी। दवे ने दिल्ली और आसपास के राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों की बैठक बुलाई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत