1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रधानमंत्री को सबकुछ आता है, उन्हें राजन की जरूरत नहीं: राहुल

प्रधानमंत्री को सबकुछ आता है, उन्हें राजन की जरूरत नहीं: राहुल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 19, 2016 07:01 am IST,  Updated : Jun 19, 2016 07:01 am IST

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन के दूसरे कार्यकाल से इंकार करने के निर्णय पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला और कहा कि प्रधानमंत्री को ऐसे विशेषज्ञों की जरूरत नहीं है।

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन के दूसरे कार्यकाल से इंकार करने के निर्णय पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला और कहा कि प्रधानमंत्री को ऐसे विशेषज्ञों की जरूरत नहीं है। राहुल ने ट्वीट किया, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबकुछ आता है। उन्हें रघुराम राजन जैसे विशेषज्ञों की कोई जरूरत नहीं है।"

राहुल ने राजन के योगदान की सराहना भी की और कहा कि उनके जैसे लोग देश का गौरव बढ़ाते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा, "डॉ. राजन, कठिन समय में अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए आपको धन्यवाद। आप जैसे लोग भारत को महान बनाते हैं।"

उल्लेखनीय है कि महीनों से जारी अटकलबाजियों पर विराम लगाते हुए राजन ने शनिवार को अपने सहयोगियों को लिखे एक पत्र में दूसरे कार्यकाल के प्रति अनिच्छा जाहिर की और कहा कि वह सितंबर में कार्यकाल समाप्त होने के बाद वापस शिक्षण के क्षेत्र में लौट जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत