नई दिल्ली: बीते कई हफ्तों से गर्मी की प्रचंड मार झेल रहे देश के कुछ राज्यों में हुई बारिश ने थोड़ी राहत दी है। राजधानी दिल्ली में सोमवार के बाद बुधवार को भी बारिश ने मौसम की तपन में ठंडक ला दी, वहीं राजस्थान में भी लगातार तीसरे दिन बारिश ने गर्मी से लोगों को बड़ी राहत दी है। जानिए देश में कैसा रहा आज के मौसम का हाल।
दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश
दिल्ली में बुधवार की सुबह सुहानी रही जहां कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की खबरें हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार का न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक अंक ऊपर है। सुबह साढ़े आठ बजे तक आर्द्रता का स्तर 64 प्रतिशत रहा। सफदरजंग ऑजर्वेटरी ने जहां कोई बारिश दर्ज नहीं की, वहीं पालम ऑब्जर्वेटरी ने 0.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह के समय दक्षिण-पूर्वी और उत्तर दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। अधिकारी ने दिन में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान जताया है। उन्होंने कहा, दिल्ली में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मंगलवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 23.1 और 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
राजस्थान में बारिश ने कम की थोड़ी गर्मी
राजस्थान में बुधवार को तीसरे दिन भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने से गर्मी से कुछ राहत मिली है। प्रदेश में बुधवार का अधिकतम 43.5 डिग्री तापमान कोटा में रहा। मौसम विभाग प्रवक्ता ने बताया कि भरतपुर, करौली, अलवर, चूरू, और नागौर में हल्की बारिश होने से तापमान गिरावट दर्ज की गई है। जयपुर में भी शाम को धूल भरी तेज हवा चली। प्रवक्ता के अनुसार फलौदी 43, श्रीगंगानगर 42.5, जैसलमेर 42.3, चूरू 41.5, जयपुर 40.6 और पिलानी में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रवक्ता ने आगामी चौबीस घंटों के दौरान कई स्थानों पर तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
हरियाणा में कई जगहों पर गिरे ओले