1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जरीफ अपने रूसी समकक्ष लावरोव से मिले, खाड़ी में उत्पन्न हालात पर हुई चर्चा

जरीफ अपने रूसी समकक्ष लावरोव से मिले, खाड़ी में उत्पन्न हालात पर हुई चर्चा

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 15, 2020 01:59 pm IST,  Updated : Jan 15, 2020 01:59 pm IST

ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ ने बुधवार को अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने खाड़ी में बने हालात पर चर्चा की। जरीफ और सर्गेई भू-राजनीति पर हो रहे भारत के वैश्विक सम्मेलन ‘रायसीना डायलॉग’ में हिस्सा लेने के लिए यहां आए हैं।

जरीफ अपने रूसी समकक्ष लावरोव से मिले, खाड़ी में उत्पन्न हालात पर हुई चर्चा- India TV Hindi
जरीफ अपने रूसी समकक्ष लावरोव से मिले, खाड़ी में उत्पन्न हालात पर हुई चर्चा

नयी दिल्ली: ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ ने बुधवार को अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने खाड़ी में बने हालात पर चर्चा की। जरीफ और सर्गेई भू-राजनीति पर हो रहे भारत के वैश्विक सम्मेलन ‘रायसीना डायलॉग’ में हिस्सा लेने के लिए यहां आए हैं। यह सम्मेलन ऐसे समय पर हो रहा है जब पूरी दुनिया का ध्यान ईरान के मेजर जनरल कासिम सुलेमानी के मारे जाने के बाद ईरान और अमेरिका के मध्य टकराव पर केंद्रित है। 

Related Stories

भारत कहता रहा है कि वह चाहेगा कि यथाशीघ्र तनाव घटे। भारत के अनुसार, क्षेत्र में अपने महत्वपूर्ण हितों के मद्देनजर वह ईरान, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान और कतर सहित प्रमुख देशों से संपर्क बनाए हुए है। 

सुलेमानी ईरान के अल-कुद्स बल के प्रमुख थे और तीन जनवरी को बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा के पास अपने काफिले पर हुए अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए थे। 

पिछले सप्ताह ईरान ने इराक में दर्जनों मिसाइलें कम से कम उन दो ठिकानों को लक्ष्य कर दागीं जहां अमेरिकी सेना और गठबंधन बल हैं। मेजर जनरल सुलेमानी की मौत को दोनों देशों के बीच के अब तक के सबसे बड़े तनाव के रूप में देखा जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत