1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जियो के बाद Reliance का बड़ा धमाका, एक हुए आरकॉम और एयरसेल

जियो के बाद Reliance का बड़ा धमाका, एक हुए आरकॉम और एयरसेल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 14, 2016 09:51 pm IST,  Updated : Sep 15, 2016 12:06 am IST

नई दिल्ली: अनिल अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस आज अपनी वायरलेस दूरसंचार कारोबार का छोटी प्रतिद्वंद्वी एयरसेल के साथ विलय पर आज सहमति जतायी। इस विलय से देश की चौथी सबसे बड़ी दूरंसचार

anil ambani- India TV Hindi
anil ambani

नई दिल्ली: अनिल अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस आज अपनी वायरलेस दूरसंचार कारोबार का छोटी प्रतिद्वंद्वी एयरसेल के साथ विलय पर आज सहमति जतायी। इस विलय से देश की चौथी सबसे बड़ी दूरंसचार इकाई सृजित होगी जिसके संपत्ति 65,000 करोड़ रुपये से अधिक होगी।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

अब तक का सबसे बड़ी एकीकरण

यह देश के दूरसंचार क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ी एकीकरण है। आर कॉम तथा एयरसेल की बहुलांश हिस्सेदारर मलेशिया की मैक्सिस कम्युनिकेशंस बर्हाड (एमसीबी) ने अपने भारतीय वायरलेस कारोबार के विलय के लिये दस्तावेजों पर हस्ताक्षर की आज घोषणा की।

अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले एडीएजी समूह की आरकॉम और मलेशिया की मैक्सिस कम्युनिकेशंस बेर्हाड की इस साझा इकाई में दोनों भागीदारों की आधे-आधे की हिस्सेदारी होगी। दोनों कंपनियों की निदेशक मंडल तथा समितियों में समान भागीदारी होगी।

यह होगी देश की चौथी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी

दोनों कंपनियों ने एक संयुक्त बयान में कहा, आरकॉम-एयरसेल विलय से मजबूत कंपनी सृजित होगी जो 12 सर्किल में ग्राहक तथा आय के आधार पर देश की चौथी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी होगी।

आरकॉम 11 करोड़ ग्राहकों के साथ देश का चौथा सबसे बड़ा दूरसंचार परिचालक है। वहीं एयरसेल 8.4 करोड़ ग्राहकों के साथ पांचवें स्थान पर है। आरकॉम की बाजार हिस्सेदारी 9.8 प्रतिशत जबकि एसरेसल की 8.5 प्रतिशत है। इससे पहले, सिस्तेमा का आरकॉम में विलय हुआ था जिसकी हिस्सेदारी 0.7 प्रतिशत थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत