1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में प्रतिबंधों, हड़ताल के कारण जनजीवन बाधित श्रीनगर

कश्मीर में प्रतिबंधों, हड़ताल के कारण जनजीवन बाधित श्रीनगर

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 14, 2016 12:26 pm IST,  Updated : Jul 14, 2016 12:26 pm IST

कश्मीर में हिजबुल आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने एवं उसके बाद हुई घातक हिंसा के मद्देनजर कफ्र्यू जैसे प्रतिबंधों और अलगाववादियों द्वारा प्रायोजित हड़ताल के कारण आज लगातार छठे दिन जनजीवन अस्त व्यस्त रहा

curfew- India TV Hindi
curfew

कश्मीर: कश्मीर में हिजबुल आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने एवं उसके बाद हुई घातक हिंसा के मद्देनजर कफ्र्यू जैसे प्रतिबंधों और अलगाववादियों द्वारा प्रायोजित हड़ताल के कारण आज लगातार छठे दिन जनजीवन अस्त व्यस्त रहा।

श्रीनगर के कुछ हिस्सों, उत्तरी कश्मीर के कुछ इलाकों और दक्षिणी कश्मीर के चार जिलों में लोगों के आवागमन पर शनिवार सुबह लगाए गए प्रतिबंध आज भी लागू रहे। अधिकारियों ने कहा कि घाटी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंध लगाए गए हैं। इस बीच, अलगाववादी समूहों द्वारा आहूत हड़ताल से घाटी में जनजीवन भी प्रभावित हुआ। अलगाववादी समूहों ने घाटी में हाल में हुई हिंसा के बाद हड़ताल की अवधि शुक्रवार तक के लिए कल बढ़ा दी। 

अधिकारियों ने कहा कि दुकान, निजी कार्यालय, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और पेट्रोल पंप बंद रहे और सरकारी कार्यालयों एवं बैंकों में बहुत कम लोगों की उपस्थिति देखी गई। उन्होंने कहा कि लगातार छठे दिन सार्वजनिक वाहन सड़कों से नदारद रहे जबकि उन इलाकों में निजी कारें और ऑटो रिक्शा चलते दिखाई दिए, जहां प्रतिबंध नहीं लगाए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत