हैदराबाद: जरा कल्पना कीजिए एक क्लर्क अपनी तनख्वाह से कितनी संपत्ति जुटा सकता है? इसका अंदाजा कोई भी आसानी से लगा देगा। लेकिन हैदराबाद नगर निगम के एक क्लर्क ने इतनी जायदाद जुटाई कि सबकी आंखें फटी रह गईं।
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
तनख्वाह 40 हज़ार..जायदाद करोड़ों की
सोने के जेवर, सोने के कंगन, सोने के हार, चांदी की प्लेटें, चांदी के बर्तन, चांदी की गागर और यहां तक कि दीवारों पर भी सोने की मूर्तियां। इतना सोना-चांदी कि देखकर किसी की भी आंखें चौंधिया जाएं लेकिन इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि ये सारा खजाना सिर्फ एक आदमी के पास मिला वो भी उस आदमी के पास जिसकी कि महीने की तनख्वाह केवल 40 हजार रुपये है।
तेलंगाना की एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जब हैदराबाद नगर निगम के बिल कलेक्टर नरसिम्हा रेड्डी के घर छापा मारा तो इस काले खजाने को देखकर उनकी भी आंखें फटी रह गईं।
सोने-चांदी के जेवर..कई अलीशान मकान
कोई यकीन नहीं करेगा लेकिन चालीस हजार की तनख्वाह वाला इस क्लास थ्री अफसर के पास से हैदराबाद के पॉश इलाके कुकटपल्ली में 4 अलीशान मकान, 7 ओपन प्लॉट, गांव में 32 एकड़ की जमीन, बैंक में 16 लाख रुपये जमा, 34 लाख रुपये की एलआईसी पॉलिसी, 9 किलो सोना मिला है। अभी तक की जांच में करीब 3 करोड़ रुपये की संपत्ति का पता चला है।
देखिए वीडियो-