नई दिल्ली: मालेगांव बम धमाकों में जांच एजेंसी एनआईए से छूट मिलने के बाद आज साध्वी प्रज्ञा पहली बार मुखर होकर बोलीं। साध्वी आज सिंहस्थ कुंभ में आस्था की डुबकी लगाने पहुंची थीं। उन्होंने यहां पर कहा कि वो आतंकवादी नहीं देशभक्त हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए साध्वी ने उन्हें एक राष्ट्रवादी व्यक्ति करार दिया। गौरतलब है कि साध्वी प्रज्ञा को मालेगांव बम धमाकों के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और वो 8 सालों तक जेल की सलाखों के पीछे थीं।

Sadhvi Pragya