1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुरूपुर्णिमा पर साईबाबा ट्रस्ट को मिला साढ़े तीन करोड़ रूपये से ज्यादा का दान

गुरूपुर्णिमा पर साईबाबा ट्रस्ट को मिला साढ़े तीन करोड़ रूपये से ज्यादा का दान

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 23, 2016 03:49 pm IST,  Updated : Jul 23, 2016 03:49 pm IST

यहां के श्री शिरडी साईबाबा संस्थान ट्रस्ट :एसएसएसटी: को 18 से 20 जुलाई तक मनाए गए तीन दिवसीय गुरूपुर्णिमा पर्व के दौरान भक्तों से साढ़े तीन करोड़ रूपये का दान मिला।

sai baba- India TV Hindi
sai baba

शिरडी (महाराष्ट्र): यहां के श्री शिरडी साईबाबा संस्थान ट्रस्ट :एसएसएसटी: को 18 से 20 जुलाई तक मनाए गए तीन दिवसीय गुरूपुर्णिमा पर्व के दौरान भक्तों से साढ़े तीन करोड़ रूपये का दान मिला। एसएसएसटी के कार्यकारी अधिकारी बाजीराव शिंदे के मुताबिक, पिछले साल के गुरूपुर्णिमा पर्व की तुलना में एसएसएसटी को इस वर्ष 36 लाख रूपये से ज्यादा दान मिला।

उन्होंने कहा कि यहां के प्रसिद्ध साईबाबा मंदिर के विभिन्न नकद दान पात्रों से 2.61 करोड़ रूपये प्राप्त हुए जबकि दान काउंटरों में 83 लाख रूपये का दान आया। एसएसएसटी ने पर्व के दौरान गुरूदक्षिणा के तौर पर सोने के गहने के रूप में नौ लाख अर्जित किए जबकि चांदी के गहनों के जरिए 90,000 रूपये प्राप्त हुए।

उन्होंने कहा कि दान के रूप में 19 देशों से विदेशी मुद्रा भी प्राप्त हुई है। भारतीय रूपये में इन मुद्राओं का मूल्य 20 लाख रूपये है। शिंदे ने कहा कि ऑनलाइन दान 13 बैंकों में आया लेकिन उसका आंकड़ा अभी उपलब्ध नहीं है। आज तक, एसएसएसटी की विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों में सावधि जमा कुल 1,650 करोड़ रूपये है। इसके अलावा इसके खजाने में 350 किलोग्राम सोना और चार टन चांदी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत