1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शर्मनाक: इस शख्श ने 15 बच्चियों से किया दुष्कर्म, 14 को मार भी डाला

शर्मनाक: इस शख्श ने 15 बच्चियों से किया दुष्कर्म, 14 को मार भी डाला

 Written By: Manoj Gupta
 Published : Jul 19, 2015 11:19 am IST,  Updated : Jul 19, 2015 04:00 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली में एक ऐसे सीरियल किलर और रेपिस्ट को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो कई साल से अपनी हैवानियत का खेल, खेल रहा था। अब तक 15 बच्चियों को अपना शिकार बना

विक्रमजीत सिंह, डीसीपी, आउटर डिस्ट्रिक्ट, दिल्ली ने कहा कि, "सभी केसे सेक्सुअल असॉल्ट और मर्डर के हैं...इसमें 6 क्राइम दिल्ली के हैं और बाकी वेस्टर्न यूपी के हैं। इसने हमें खुद 15 मामले बताए हैं जिसमें इसने छोटे बच्चों को टारगेट किया है और उसमें बच्चों को असॉल्ट करके मर्डर भी कर देता था ये।"

बेगमपुर के इसी इलाके में जैन कॉलोनी में इस परिवार की 6 साल की बच्ची 14 जुलाई को गायब हो गई थी। पुलिस को काफी तलाश के बाद एक तीन मंजिला मकान में लड़की का शव मिला। जांच के दौरान मिले एक बैग के सहारे आरोपी तक पहुंच गई।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बच्ची का यौन शोषण करने के बाद उसकी हत्या की बात कबूल की है। फिलहाल ये सीरियल किलर और रेपिस्ट दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस ये जानने में जुटी है कि आखिर इस सीरियल किलर ने किन-किन जगहों पर ऐसी वारदात को अंजाम दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत