1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आजमगढ़ हिंसा: शाहनवाज बोले दलितों का उत्पीड़न कर रही सपा सरकार

आजमगढ़ हिंसा: शाहनवाज बोले दलितों का उत्पीड़न कर रही सपा सरकार

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 17, 2016 07:32 pm IST,  Updated : May 17, 2016 07:32 pm IST

शाहनवाज ने कहा, आजमगढ़ में दलित समाज के साथ अन्याय हो रहा है और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।

Shahnawaz Hussain
- India TV Hindi
Shahnawaz Hussain

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने आजमगढ़ की सांप्रदायिक हिंसा पर उत्तर प्रदेश की सपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि अखिलेश यादव सरकार दलितों का उत्पीड़न कर रही है। शाहनवाज ने यहां संवाददाताओं से कहा, आजमगढ़ में दलित समाज के साथ अन्याय हो रहा है और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।

उल्लेखनीय है कि आजमगढ में सरायमीर थानाक्षेत्र के खुदादादपुर गांव में शनिवार की रात दो समुदायों के बीच एक मुकदमे को लेकर हुई झडप ने सांप्रदायिक रंग ले लिया। इस दौरान बडी संख्या में गांव पहुंचे एक समुदाय विशेष के हथियारबंद लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों के घरों पर धावा बोल दिया और कई मकान फूंक डाले।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज ने अखिलेश सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप मढ़ते हुए कहा कि आजमगढ़ की घटना इसका जीता जागता प्रमाण है। उन्होंने सवाल किया कि हैदराबाद के दलित छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या पर सियासत करने वाले दल आजमगढ की घटना पर मौन क्यों हैं? शाहनवाज ने बसपा पर भी खामोशी का आरोप लगाया।

सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के इस बयान पर कि सभी थानों पर दो चार मुस्लिम सिपाही तैनात किए जाएंगे, शाहनवाज ने कहा कि जाति धर्म के आधार पर सिपाही तैनात नहीं किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा, सिपाही, सिपाही होता है, उसमें हिन्दू मुसलमान नहीं होता।

उन्होंने अखिलेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि युवा मुख्यमंत्री से बड़ी उम्मीदें थीं कि वह तुष्टिकरण की बजाय विकास क राजनीति करेंगे, मगर उन्होंने बुरी तरह निराश किया है। प्रदेश में बिजली पानी संकट है और कानून व्यवस्था की स्थिति चौपट है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत