1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मध्य प्रदेश: सिवनी में ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा, 7 की मौत, 12 घायल

मध्य प्रदेश: सिवनी में ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा, 7 की मौत, 12 घायल

 Written By: IANS
 Published : Oct 10, 2016 07:34 pm IST,  Updated : Oct 10, 2016 07:42 pm IST

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में बंजारी माता के मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 4 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है।

Via Google Maps- India TV Hindi
Via Google Maps

सिवनी: जिला मुख्यालय से लगभग 90 किलोमीटर दूर नेशनल हाइवे 26 पर परासिया गांव स्थित बंजारी माता मंदिर के सामने सोमवार की दोपहर श्रद्धालुओं के जत्थे को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में 2 महिलाओं एवं 3 बच्चों सहित 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। 

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लखनादौन पुलिस थाने के प्रभारी शिवराज सिंह ने बताया कि हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी थी, जबकि एक श्रद्धालु ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 4 श्रद्धालुओं की हालत बेहद नाजुक बताई गई है जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जबलपुर भेज दिया गया है। 

उन्होंने मृतकों की संख्या में और इजाफा होने की आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि लखनादौन-नरसिंहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 26 पर हुए हादसे की खबर मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक एके पाण्डे और कलेक्टर धनराजू एस मौके के लिए रवाना हो गए हैं। सिंह ने बताया कि ट्रक ने श्रालुऔं को इतनी बुरी तरह कुचला कि कई श्रद्धालुओं के शव क्षत-विक्षत हो गए। 

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान राजेन्द्र (10), मनोहर (7), सालक (55), अंकित (8), गंगा बाई पटेल (58), सरिता (10), नर्बदा यादव (45) लखनादौन के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रक ड्रायवर और उसका सहायक वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत