दरभंगा: बिहार के दरभंगा में सोमवार को छठ घाट से पूजा करके लौट रहीं 6 महिलाएं की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। ये हादसा समस्तीपुर जिले के रामभद्रपुर स्टेशन के पास हुआ। ख़बरों के अनुसार ये महिलाएं छठ घाट से पूजा कर लौट रही थीं और तभी ट्रेन के नीचे आ गईं। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से आने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस यहां से गुजर रही थी। उसी वक्त ये महिलाएं ट्रैक पार कर रही थीं और ट्रेन के नीचे आ गईं।
इस घटना के बाद मौजूद लोगों ने हंगामा मचाया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
छठ पूजा के लिए तालाब पर बना घाट ट्रेन के ट्रैक के पास ही है। यहां आने और जाने वाले लोगों को ट्रैक पार करना पड़ता है।