शिमला। मौसम विभाग ने इस सप्ताह के अंत में हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने रविवार को बताया कि 14 से 16 नवंबर तक ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि बीच वाले पहाड़ी इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है।
Related Stories
उन्होंने बताया कि राज्य में सबसे कम तापमान आदिवासी जिला लाहौल और स्पीति के प्रशासनिक केंद्र केलांग में दर्ज किया गया, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 6.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अन्य जनजातीय जिले किन्नौर के कल्पा में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम अधिकारी ने बताया कि पर्यटन स्थलों मनाली, कुफरी, शिमला और डलहौजी का न्यूनतम तापमान क्रमशः 2.6, 7.7, 8.7 और 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

A man swipes snow from the roof of a house following heavy snowfall at Koksar Chandra valley in Lahaul-Spiti district.