1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केरल में शुरू होगी सोलर एनर्जी से चलनेवाली बोट, 12 जनवरी को पहली यात्रा

केरल में शुरू होगी सोलर एनर्जी से चलनेवाली बोट, 12 जनवरी को पहली यात्रा

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 20, 2016 08:14 pm IST,  Updated : Dec 20, 2016 08:14 pm IST

केरल में जल्द ही सोलर एनर्जी से चलने वाली बोट की सैर करने का मौका मिलेगा। 12 जनवरी को कोट्टायम जिले के वाइकोम से सौर उर्जा से चलने वाली नौका सेवा पहली बार शुरू होगी।

Kerla Boat- India TV Hindi
Kerla Boat

तिरूवनंतपुरम: केरल में जल्द ही सोलर एनर्जी से चलने वाली बोट की सैर करने का मौका मिलेगा। 12 जनवरी को कोट्टायम जिले के वाइकोम से सौर उर्जा से चलने वाली नौका सेवा पहली बार शुरू होगी। वाइकोम तिरुवनंतपुरम से करीब 180 किलोमीटर दूर है। 

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

राज्य के परिवहन मंत्री एके शशिधरन ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि सौर उर्जा से चलने वाली नौका 12 जनवरी को वाइकोम से कोच्चि के बीच अपनी पहली सेवा शुरू करेगी। इस नौका में 75 मुसाफिर सवार होंगे। 

उन्होंने बताया कि यह सेवा बढ़ते पर्यावरणीय प्रदूषण को रोकने के क्रम में डीजल और पेट्रोल से उर्जा के अन्य स्रोतों में बदलने की सरकारी पहल का हिस्सा है। शशिधरन ने कहा कि सरकार की योजना राज्य में सीएनजी और एलएनजी से वाहनों को चलाने की है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत