नई दिल्ली: यह तथ्य इंडियास्पेंड वेबसाइट के माध्यम से 15 जुलाई 2016 तक के ताजा विश्लेषण डेटा के तहत सामने आया है। इस डेटा में यह बात सामने आई है कि लोकसभा में सबसे ज्यादा सवाल पूछने वालों में शिवसेना अव्वल है। महाराष्ट्र की बारामती लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुकीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सुप्रिया सुले ने सबसे ज्यादा 568 सवाल पूछे हैं।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मौजूदा संसदीय सत्र में एक भी सवाल नहीं पूछा है। वहीं कांग्रेस की तरफ से सदन में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अब तक 128 सवाल पूछ चुके हैं।


ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लमीन के असदुद्दीन ओवैसी ने 448 सवाल पूछे हैं, जबकि भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने एक भी सवाल नही पूछा।
गौरतलब है कि 8 मई 2014 को गठित हुई 16वीं लोकसभा को 2 साल बीत चुके हैं और इस दौरान करीब संसद से आठ सत्र हो चुके हैं जब सदन में सासंदों की मौजूदगी दर्ज हुई है।