1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. SSC CGL Tier-I 2016 के परिणाम दिवाली से पहले हो सकते हैं घोषित

SSC CGL Tier-I 2016 के परिणाम दिवाली से पहले हो सकते हैं घोषित

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 13, 2016 07:53 pm IST,  Updated : Oct 13, 2016 07:53 pm IST

SSC CGL Results 2016: स्‍टाफ सलेक्‍शन कमीशन (ssc.nic.in) द्वारा आयोजित कंबाइड ग्रे लेजुएट लेवल की परीक्षा का परिणाम अक्‍टूबर माह में घोषित किया जा सकता है।

SSC CGL Tier I Result 2016, SSC CGL result- India TV Hindi
SSC CGL Tier I Result 2016

SSC CGL Results 2016:  स्‍टाफ सलेक्‍शन कमीशन (ssc.nic.in) द्वारा आयोजित कंबाइड ग्रे लेजुएट लेवल की परीक्षा का परिणाम अक्‍टूबर माह में घोषित किया जा सकता है। गौरतलब है कि देश के विभन्‍न मंत्रालयों और विभागों में समूग बी और समूह सी के लिए आयोजित ssc cgl stage 1 के परीक्षा परिणाम 20 अक्‍टूबर से पहले घोषित किए जा सकते हैं। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार एएसएसी दिवाली से पूर्व इस परीक्षा के परिणाम घोषित कर देना चाहता है। गौरतलब है कि इस बार यह परीक्षा 27 अगस्‍त से 11 सितंबर के बीच आयोजित की गई थी।

हालांकि इससे पहले कहा जा रहा था कि एसएससी सीजीएल स्‍टेज वन का परीक्षा परिणाम अक्‍टूबर के पहले सप्‍ताह में घोषित हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि अब उम्‍मीद की जा रही है कि 20 अक्‍टूबर के आस-पास तक परीक्षा परिणाम घोषित किए जा सकते हैं।

14 लाख छात्रों का खत्‍म होगा इतंजार, 4117 लोगों की होनी है नियुक्ति 

एसएससी हर साल cgl stage 1 की परीक्षा आयोजित करता है। एसएससी उम्‍मीदवारों का चयन करने के बाद सफल छात्रों को सरकार के विभिन्‍न मंत्रालयों में नियुक्‍त करता है। इस बार 4117 लोगों को नियुक्‍त किया जाना है। हर साल की तरह इस बार भी इस परीक्षा में छात्रों की संख्‍या अधिक रही है और इस बार 14 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए है।

 
नेगेटिव मार्किंग का रिजल्‍ट पर दिख सकता है महत्‍वपूर्ण असर

ssc cgl stage 1 की परीक्षा का आयोजन कंप्‍यूटर आधारित था जिसमें छात्रों को दो घंटे के अंदर 200 प्रश्‍नों का उत्‍तर देना था। परीक्षा के मूल्‍याकंन में नेगेटिव मार्किंग की व्‍यवस्‍था भी है और एक प्रश्‍न गलत होने पर 0.25 फीसदी नंबर कट हो जाएंगे। 

ऐसे देखें परीक्षा परिणाम: 
एसएससी सीजीएल का परीक्षा परिणाम देखने के लिए आप एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर जाएं। 

एसएससी की इस आधिकारिक वेबसाइट पर Result का विकल्‍प लिखा हुआ मिलेगा इस पर आप क्लि करें। जिस दिन परीक्षा परिणाम घोषित होगा उस दिन आपसे परीक्षा परिणाम देखते समय आपके एडमिट कार्ड से जुड़ी जरूरी सूचनाएं यहां लिखनी होगी जैसे की आपका रोल नंबर, जन्‍म तिथि आदि, जिसके बाद आपका परीक्षा परिणाम आपके सामने स्‍क्रीन पर आ जाएगा। 

देश विदेश की Hindi News पढ़ने के लिए लाइक करें हमारा Facebook पेज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत