1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सब्सिडी वाला LPG सिलेंडर 2 रुपये महंगा, एटीएफ सस्ता हुआ

सब्सिडी वाला LPG सिलेंडर 2 रुपये महंगा, एटीएफ सस्ता हुआ

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 01, 2016 04:10 pm IST,  Updated : Sep 01, 2016 04:10 pm IST

नई दिल्ली: सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम आज दो रपये बढ़ा दिया गया। जुलाई से रसोई गैस सिलेंडर कीमतों में यह तीसरी वृद्धि हैं। वहीं विमान ईंधन एटीएफ कीमतों में 3.8 प्रतिशत कमी की

lpg- India TV Hindi
lpg

नई दिल्ली: सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम आज दो रपये बढ़ा दिया गया। जुलाई से रसोई गैस सिलेंडर कीमतों में यह तीसरी वृद्धि हैं। वहीं विमान ईंधन एटीएफ कीमतों में 3.8 प्रतिशत कमी की गई है। दिल्ली में अब सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के रसाई गैस सिलेंडर का दाम 425.06 रुपये होगा, जो अभी तक 423.09 रुपये है। जुलाई से यह सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में तीसरी वृद्धि है। उस समय सरकार ने हर महीने सब्सिडी में कुछ कमी करने का फैसला किया था।

इससे पहले 16 अगस्त को एलपीजी का दाम 1.93 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाया गया था। इससे पहले एक जुलाई में इसकी कीमतों में 1.98 रुपये की वृद्धि की गई थी। सरकार ने हाल में डीजल की तरह एलपीजी व मिट्टी के तेल पर सब्सिडी में कमी लाने का फैसला किया है। पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) सरकार ने नवंबर, 2014 को डीजल कीमतों को नियमनमुक्त किया था और सब्सिडी में कमी के लिए इसकी कीमतों में हर महीने 50 पैसे लीटर की बढ़ोतरी का फैसला किया था।

एलपीजी कीमतों में हर महीने करीब दो रपये वृद्धि का मकसद भी सब्सिडी को कम करना है। केरोसिन के मामले में सरकार ने पेट्रोलियम कंपनियों को इसकी कीमतों में हर महीने 25 पैसे लीटर की वृद्धि करने की अनुमति दी है। यह वृद्धि दस महीने तक की जानी है। केरोसिन कीमतों में आज तीसरी वृद्धि की गई।

मुंबई में अब एक लीटर केरोसिन का दाम 15.93 रुपये लीटर होगा। दिल्ली को केरोसिनमुक्त राज्य घोषित किया जा चुका है और यहां सब्सिडी वाली पीडीएस केरोसिन की बिक्री नहीं की जाती। इसी के साथ पेट्रोलियम कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर का दाम 20.5 रुपये घटा दिया है। उपभोक्ता अपना 12 सिलेंडरों का कोटा समाप्त होने के बाद बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर खरीदते हैं।

बिना सब्सिडी वाले एलपीजी का दाम दिल्ली में अब 466.50 रुपये होगा, जो अभी तक 487 रपये प्रति सिलेंडर है। इससे पहले एक अगस्त को इसके दाम 50.5 रुपये घटाए गए थे। इसी तरह विमान ईंधन एटीएफ का दाम 3.8 प्रतिशत घटा दिया गया है। यह एटीएफ कीमतों में लगातार दूसरी कटौती है। दिल्ली में एटीएफ का दाम 1,795.5 रपये प्रति किलोलीटर घटाकर 45,411.18 रुपये कर दिया गया है। एक अगस्त को विमान ईंधन के दाम 4.2 प्रतिशत घटाए गए थे।

गैर सब्सिडी वाले मिट्टी के तेल का दाम बढ़ाकर 51.07 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है, जो अभी तक 48.41 रुपये प्रति लीटर था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत