1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अजय माकन ने Tweet कर बताया- हड्डी की बीमारी से पीड़ित हूं, लेकिन जान को खतरा नहीं

अजय माकन ने Tweet कर बताया- हड्डी की बीमारी से पीड़ित हूं, लेकिन जान को खतरा नहीं

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 20, 2018 06:12 pm IST,  Updated : Sep 20, 2018 06:12 pm IST

पिछले दिनों मीडिया के एक हिस्से में खबर आई थी कि अजय माकन ने इस्तीफा दे दिया है।

दिल्ली कांग्रेस के...- India TV Hindi
दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन

नई दिल्ली: दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने आज कहा कि वह हड्डी की पीड़ादायक बीमारी से पीड़ित हैं, हालांकि इससे जीवन को ख्रतरा नहीं है। माकन ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मेरी सेहत को लेकर लोगों के चिंता जताने और शुभकामनाओं से अभिभूत हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे हड्डी की बीमारी है जो बहुत पीड़ादायक है, लेकिन इससे जीवन को खतरा नहीं है। इस बारे में अलग डॉक्टर की राय ले रहा हूं।’’ माकन ने अपने ट्वीट में इस्तीफे से जुड़ी अटकलों को लेकर कुछ नहीं कहा।

पिछले दिनों मीडिया के एक हिस्से में खबर आई थी कि माकन ने इस्तीफा दे दिया है।

कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पी सी चाको ने इसे खारिज करते हुए कहा था कि माकन अपने पद पर बने हुए हैं तथा वह अपनी चिकित्सा जांच के लिए विदेश गए हैं और 22 सितंबर को वापस आएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत