1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में ऑल पार्टी डेलीगेशन पहुंचने से पहले आतंकी सलाहुद्दीन ने दी धमकी

कश्मीर में ऑल पार्टी डेलीगेशन पहुंचने से पहले आतंकी सलाहुद्दीन ने दी धमकी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 04, 2016 10:23 am IST,  Updated : Sep 04, 2016 10:23 am IST

ऑल पार्टी डेलीगेशन आज कश्मीर दौरे पर रवाना होने से पहले हिजबुल मुजाहिद्दीन चीफ सैयद सलाहुद्दीन ने धमकी दी है। सलाउद्दीन ने कहा कि कश्मीर को भारतीय फौज की कब्रगाह बना दूंगा।

syed salahuddin - India TV Hindi
syed salahuddin

नई दिल्ली: ऑल पार्टी डेलीगेशन आज कश्मीर दौरे पर रवाना होने से पहले हिजबुल मुजाहिद्दीन चीफ सैयद सलाहुद्दीन ने धमकी दी है। सलाउद्दीन ने कहा कि कश्मीर को भारतीय फौज की कब्रगाह बना दूंगा। सीएम महबूबा मुफ्ती ने अलगाववादियों को बातचीत का न्यौता भेजा है।

उसने धमकी दी है कि घाटी में शांति प्रयासों को सफल नहीं होने देगा। इसके लिए कई कश्मीरी युवाओं को सुसाइड बॉम्बर के तौर पर तैयार करेगा, जो घाटी में भारतीय सेना का कब्रगाह तैयार करेंगे।

57 दिन से कर्फ्यू झेल रहे कश्मीर घाटी के बिगड़े हालात को समझने और उसका राजनीतिक समाधान तलाशने के लिए आज आल पार्टी डेलीगेशन श्रीनगर जा रहा है। राजनाथ सिंह इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

28 सदस्यीय इस सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में 20 राजनीतिक दलों के नेता शामिल हैं, जिनमें कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद और मल्लिकार्जुन खड़गे, मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता सीताराम येचुरी और एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी भी शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत