1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर: सभी पक्ष से बात हो पर संप्रभुता से समझौता नहीं-ऑल पार्टी डेलिगेशन

कश्मीर: सभी पक्ष से बात हो पर संप्रभुता से समझौता नहीं-ऑल पार्टी डेलिगेशन

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 07, 2016 04:54 pm IST,  Updated : Sep 07, 2016 04:59 pm IST

इस हफ्ते जम्मू-कश्मीर का दौरा करने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल (एपीडी) ने बुधवार को केंद्रीय एवं राज्य सरकारों से सभी हितधारकों से बातचीत करने की सलाह दी है।

All party meet- India TV Hindi
All party meet

नई दिल्ली: इस हफ्ते जम्मू-कश्मीर का दौरा करने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल (एपीडी) ने बुधवार को केंद्रीय एवं राज्य सरकारों से सभी हितधारकों से बातचीत करने की सलाह दी है। सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्रीय संप्रभुता के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं हो सकता। 

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को दिल्ली में बैठक की और गत चार एवं पांच सितंबर को कश्मीर की यात्रा के दौरान सिविल सोसाइटी, राजनीतिक दलों एवं सरकारी अधिकारियों के साथ हुई अपनी बातचीत के नतीजों पर चर्चा की। 

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने बैठक के बाद सर्वसम्मति से जारी किए गए एक बयान में राज्य के लोगों से हिंसा का रास्ता छोड़ने और बातचीत एवं चर्चा के जरिये सभी मुद्दों का हल करने की अपील की। 

हुर्रियत कांफ्रेंस सहित अलगाववादियों की तरफ कोई इशारा किए बिना बयान में केंद्र एवं राज्य सरकारों से सभी हितधारकों के साथ बातचीत के लिए कदम उठाने को कहा गया है। जहां कुछ विपक्षी नेता विभिन्न जेलों में बंद हुर्रियत कांफ्रेस के नेताओं से मिले वहीं हुर्रियत के कट्टरपंथी धड़े के प्रमुख सैयद अली शाह गिलानी ने उनसे मिलने से मना कर दिया। 

इन्हें भी पढ़ें

​राजनाथ सिंह ने PM मोदी को सर्वदलीय कश्मीर दौरे की जानकारी दी
बिना किसी कामयाबी के खत्म हुआ सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का दौरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत