1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तमिलनाडु के मछुआरों पर श्रीलंका की नौसेना ने किया पाइपों से हमला, कई मछुआरे घायल

तमिलनाडु के मछुआरों पर श्रीलंका की नौसेना ने किया पाइपों से हमला, कई मछुआरे घायल

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 27, 2016 02:53 pm IST,  Updated : Dec 27, 2016 02:53 pm IST

रामेश्वरम: श्रीलंकाई नौसेना ने कत्चातीवू के नजदीक मछली पकड़ रहे तमिलनाडु के करीब 3,000 मछुआरों पर कथित तौर पर हमला किया और उनका पीछा किया। इस घटना के कारण मछुआरों को खाली हाथ लौटना पड़ा।

Indian Fishermen- India TV Hindi
Indian Fishermen

रामेश्वरम: श्रीलंकाई नौसेना ने कत्चातीवू के नजदीक मछली पकड़ रहे तमिलनाडु के करीब 3,000 मछुआरों पर कथित तौर पर हमला किया और उनका पीछा किया। इस घटना के कारण मछुआरों को खाली हाथ लौटना पड़ा। रामेश्वर मत्स्य एसोसिएशन के अध्यक्ष एस अमीरात ने बताया कि श्रीलंकाई नौसेना के जवानों ने पाइपों का इस्तेमाल किया और उनके हमले में कम से कम पांच मछुआरे घायल हो गए।

उन्होंने बताया, नौसेना के जवानों ने करीब 100 से अधिक नावों का जाल काट दिया और मछुआरों को भागने और कल रात समुद्र तट पर लौटने के लिए विवश कर दिया। अमीरात ने बताया, मछुआरे 600 से अधिक नावों के साथ समुद्र में उतरे थे और जिस समय कत्चातीवू के नजदीक मछली पकड़ रहे थे उसी समय उन पर हमला किया गया।

इससे पूर्व श्रीलंकाई नौसेना ने नेदुनतीवू के नजदीक मछली पकड़ने के आरोप में तमिलनाडु के सात मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था। पुडुकोट्टई मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक सेकर ने बताया कि पुडुकोट्टई जिले में जगदपट्टनम के मछुआरों को हिरासत में ले लिया गया और उन्हें उनकी दो नौकाओं के साथ कांगेसंतुरई बंदरगाह ले जाया गया। उन्होंने बताया कि श्रीलंकाई नौसैनिकों ने उनकी मशीनीकृत नौकाओं में से एक को टक्कर भी मारी और यह नौका डूब गई। इस नौका पर पांच मछुआरे सवार थे, जिन्हें उनके साथी मछुआरों ने बचाया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत