चेन्नई: तमिलनाडु में सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ने तमिलनाडु विधानसभा के लिए चुने गए अपने एक विधायक को शपथ ग्रहण समारोह के दिन ही खो दिया। 5 साल में दूसरी बार ऐसा हुआ है।
एस एम सीनिवेल प्रदेश में तिरूप्परानकुंद्रम क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे और उनकी आज हृदयाघात से मौत हो गई। इसके साथ ही 2011 की याद ताजा हो गयी जब अन्नाद्रमुक के एक मंत्री की शपथ ग्रहण के लिए चेन्नई आने के समय दौरान हो गयी थी।
तिरूचिरापल्ली के अन्नाद्रमुक नेता एन मरियम पिचाई की 2011 में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी, जब वह 2011 में 14वीं विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले थे।
सीनिवेल की मदुरै के एक निजी अस्पताल में मौत हो गयी। उन्हें 18 मई को अस्पताल में दाखिल कराया गया था। वह 20 मई को संपन्न उस बैठक में भी शामिल नहीं हो सके थे जिसमें जयललिता को पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया था।