1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एडमिट कार्ड के बहाने टीचर ने छात्रा से की हैरान कर देने वाली मांग, शिवसैनिकों ने सिखाया सबक

एडमिट कार्ड के बहाने टीचर ने छात्रा से की हैरान कर देने वाली मांग, शिवसैनिकों ने सिखाया सबक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 19, 2017 09:24 pm IST,  Updated : Apr 19, 2017 09:24 pm IST

नागपुर के धरमपेठ स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज में पढ़ रही एक छात्रा को कॉलेज के ही शिक्षक ने परीक्षा का एडमिट कार्ड वापस देने के बदले शारीरिक संबंध की मांग की जिसके बाद आज शिवसेना के कार्यकर्ताओ ने कॉलेज में घुसकर शिक्षक का मुंह काला कर जमकर हंगामा किया।

girl- India TV Hindi
girl

नागपुर: नागपुर के धरमपेठ स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज में पढ़ रही एक छात्रा को कॉलेज के ही शिक्षक ने परीक्षा का एडमिट कार्ड वापस देने के बदले शारीरिक संबंध की मांग की जिसके बाद आज शिवसेना के कार्यकर्ताओ ने कॉलेज में घुसकर शिक्षक का मुंह काला कर जमकर हंगामा किया।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

क्या है पूरा मामला?

दरअसल छात्रा की परीक्षा चल रही थी इस दौरान कॉलेज की टीम ने छात्रा को नकल करते पकड़ लिया  और छात्रा का एडमिट कार्ड जब्त कर लिया अब जब छात्रा शिक्षक से एडमिट कार्ड मांगने लगी तो शिक्षक ने छात्रा से कई बार अश्लील बात की और अंत में शारीरिक संबंध की मांग की छात्रा ने सारी घटना मोबाइल में कैद कर ली।

इसके बाद शिवसेना के नेताओ को आप बीती बतायी जिसके बाद मामला गर्माने पर शिवसेना के कार्यकर्ताओ ने कॉलेज में घुसकर आरोपी शिक्षक के मुंह पर कालिख पोत दी। घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शिक्षक का नाम अमित गणवीर है।

बताया जा रहा है पहले भी आरोपी अमित की ओर से दूसरी छात्राओं के साथ भी इस तरह की मांग की थी लेकिन किसी ने थाने में मामला दर्ज नहीं करवाय। अब पुलिस ने आरोपी अमित गणवीर के खिलाफ धारा 354 सहित कई धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत