1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K: नए नोटों के लिए आतंकियों ने बैंक से लूटे 11 लाख रुपये!

J&K: नए नोटों के लिए आतंकियों ने बैंक से लूटे 11 लाख रुपये!

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 15, 2016 04:05 pm IST,  Updated : Dec 15, 2016 04:05 pm IST

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार को आतंकियों ने एक बैंक से 11 लाख रुपये लूट लिए। पुलवामा के रत्नीपोरा स्थित जम्मू ऐंड कश्मीर बैंक की ब्राच में आतंकवादियों ने इस लूट को अंजाम दिया।

Representative Image | PTI Photo- India TV Hindi
Representative Image | PTI Photo

पुलवामा: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार को आतंकियों ने एक बैंक से 11 लाख रुपये लूट लिए। पुलवामा के रत्नीपोरा स्थित जम्मू ऐंड कश्मीर बैंक की ब्राच में आतंकवादियों ने इस लूट को अंजाम दिया। 8 नवंबर लागू हुई नोटबंदी के बाद से यह तीसरा ऐसा मामला है जब आतंकियों ने बैंक लूटा है।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सूत्रों के मुताबिक, नोटबंदी के बाद से आतंकी संगठनों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आतंकी संगठनों के पास पड़े 500 रुपये और 1,000 रुपये के पुराने नोट बेकार हो चुके हैं और इसीलिए वे बैंकों को लूट रहे हैं। खबरों के मुताबिक, आतंकियों ने कैश काउंटर पर बंदूक दिखाकर 11 लाख रुपये लूट लिए। आतंकवादियों ने बैंक लूटने के बाद लोगों में डर पैदा करने के लिए हवाई फायरिंग भी की। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:

इससे पहले 8 दिसंबर को भी आतंकियों ने पुलवामा में जम्मू ऐंड कश्मीर बैंक की ही शाखा पर धावा बोलकर करीब 10 लाख रुपये लूट लिए थे। जबकि 21 नवंबर को बडगाम में भी जम्मू ऐंड कश्मीर बैंक से ही 12 लाख रुपये लूटे गए थे। हालांकि बडगाम से लूटे गए पैसों में 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोट भी शामिल थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत