1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राम मंदिर निर्माण में कोई कानूनी अड़चन नहीं : विहिप

राम मंदिर निर्माण में कोई कानूनी अड़चन नहीं : विहिप

 Written By: IANS
 Published : Apr 11, 2017 06:22 pm IST,  Updated : Apr 11, 2017 06:22 pm IST

राम मंदिर के निर्माण में किसी प्रकार की कानूनी अड़चन को खारिज करते हुए विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने मंगलवार को मंदिर के निर्माण के लिए एक कानून बनाने की मांग की।

Ram janmbhoomi- India TV Hindi
Ram janmbhoomi

कोलकाता: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर के निर्माण में किसी प्रकार की कानूनी अड़चन को खारिज करते हुए विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने मंगलवार को मंदिर के निर्माण के लिए एक कानून बनाने की मांग की। 

VHP के अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव सुरेंद्र कुमार जैन ने कहा, "एक प्रावधान है, जिसके तहत संसद का संयुक्त सत्र बुलाया जाता है और विधेयकों को पारित किया जाता है। मुझे नहीं लगता कि मंदिर निर्माण में कोई कानूनी अड़चन है। मौजूदा सरकार में हम सभी को विश्वास है..राम मंदिर को लेकर एक विधेयक पारित किया जा सकता है। यह उनकी कटिबद्धता भी है।"

ये भी पढ़ें

एक भारतीय जासूस जो बन गया था पाकिस्तानी सेना में मेजर

ना'पाक' साजिश...कुलभूषण को ईरान से अगवा कर बताया जासूस
आजम खान के खिलाफ वारंट जारी, IPS के लिए कहे अभद्र शब्द
राहुल गांधी गंभीर नेता नहीं, 2019 में कांग्रेस को मिलेगी 20 सीट: विश्वजीत

जैन ने यहां संवाददाताओं से कहा, "अयोध्या उत्तर प्रदेश में है और वहां योगी (मुख्यमंत्री आदित्यनाथ) हैं, जिन्होंने शपथ लेने के तुरंत बाद कहा था कि राम मंदिर का निर्माण उनके जीवन का मिशन है और 'मैं उसे किसी भी कीमत पर पूरा करूंगा।' मुझे लगता है कि मोदी तथा योगी दोनों सपने को जल्द साकार करेंगे।" सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मामले को अदालत से बाहर सुलझाने के सुझाव पर उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के तीन शीर्ष संस्थानों ने बातचीत को खारिज कर दिया है।

उन्होंने कहा, "आपको बातचीत के लिए दो लोगों की जरूरत है। जब एक व्यक्ति खुद से ही बातचीत करता है, तो आप नहीं समझ पाते कि वह कहना क्या चाहता है। जब सर्वोच्च न्यायालय ने बातचीत के लिए कहा, तो मुस्लिम समुदाय के तीनों स्तंभों-मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, सुन्नी वक्फ बोर्ड तथा बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी-ने इसे तुरंत खारिज कर दिया।"

महासचिव ने कहा, "..जब तीन तलाक की बात आती है, तो वे कहते हैं कि न्यायालय को दखलंदाजी नहीं करनी चाहिए, लेकिन जब रामजन्मभूमि की बात आती है, तो वे कहते हैं कि इसपर न्यायालय को फैसला देना चाहिए..क्या मजाक बना रखा है।" अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण पर अपना रुख सोमनाथ मंदिर की ही तरह बताते हुए उन्होंने कहा, "अंतत: गेंद संसद के पाले में है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत