1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार में सड़क किनारे सो रहे 5 लोगों को ट्रक ने कुचला

बिहार में सड़क किनारे सो रहे 5 लोगों को ट्रक ने कुचला

 Written By: IANS
 Published : Oct 05, 2016 02:13 pm IST,  Updated : Oct 05, 2016 02:13 pm IST

बिहार में मधुबनी जिले के लौकही थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया, जिससे सभी की मौत हो गई।

truck rams on 5 sleeping on footpath in bihar- India TV Hindi
truck rams on 5 sleeping on footpath in bihar

कटिहार: बिहार में मधुबनी जिले के लौकही थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया, जिससे सभी की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिला और दो बच्चे शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, सुपौल की तरफ से एक ट्रक फुलपरास की ओर जा रहा था, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 57 पर नरहिया गांव के पास ट्रक चालक का नियंत्रण खो गया और ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया।

लौकही के थाना प्रभारी रामचंद्र चौपाल ने बताया कि घटनास्थल पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं, जो गर्मी के कारण घर के बाहर सड़क किनारे सो रहे थे।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों की पहचान विभा देवी (30 वर्ष), रेश्मा देवी (55 वर्ष), सुनीता देवी (35 वर्ष), दीपक (10 वर्ष)और ओम प्रकाश (6 वर्ष) के रूप में की गई है।

सभी शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। घटना के बाद ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत